तू अनंत काल से अडिग यहाँ खड़ा
मैं क्षण बर आके तुझे देखता हूँ
तू भूत भविष्य से परे
मैं नश्वर - जलते हे बुझाने को बना हूँ
तू मेरे मरण के बाद भी यहाँ सिथिर रहेगा
और मैं कई जन्मों कई रूपों में तेरा दर्शन कर
तुजे अपने अनश्वर होने का प्रमाण दूंगा
तेरा भाग्य सिथिर होक जीवन दर्शन करना
और मेरा घूम घूम कर